साल 2022 को साउथ फिल्मों के नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल साउथ की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और इन दिनों छोटे बजट की फिल्म ‘कार्तिकेय 2 ‘ का क्रेज दर्शकों के सर चढ़ कर बोल रहा है। शनिवार यानि 13 अगस्त को रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। ख़ास बात यह है की हिंदी वर्जन में भी यह फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। वहीँ ,अब ‘कार्तिकेय 2 ‘ का सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है ,जो मेकर्स को खुश करने वाला है। निखिल सिद्धार्थ की ‘कार्तिकेय 2 ‘ धीरे -धीरे हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़कर आगे निकल गई है। इस फिल्म ने सातवें दिन यही शुक्रवार को 6 करोड़ रूपये का शानदार कमाई की है ,जिसमे अकेले हिंदी वर्जन में 3 करोड़ का अकड़ा है। पहले इस फिल्म को हिंदी वर्जन में सिर्फ 50 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था लेकिन अब यह फिल्म 1575 से अधिक स्क्रीनस पर दिखाई जा रही है ,जिसका फायदा इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा दिख रहा है।