ए.आर. रहमान ने सुनाया हॉलीवुड की पार्टी का किस्सा

हॉलीवुड में हमेशा से भारतीय कलाकारों को एक अलग नजरिए से देखा जाता है। हालांकि ये हकीकत अब धीरे-धीरे बदल रही है, प्रियंका चोपड़ा जैसे एक्टर्स के साथ भी एक दशक पहले चीजें ऐसी नहीं थीं। एआर रहमान ने लगभग 10 साल पहले हॉलीवुड में खूब काम किया है। अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने हॉलीवुड से जुड़े कई किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड में किस तरह भारत के लोगों को समानता से नहीं देखा जाता था।

यूट्यूब चैनल के गुड टाइम शो में बात करते हुए रहमान ने कई उदाहरणों को याद किया जहां वो अकेले इंडियन हुआ करते थे। स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर जीतने के बाद संगीतकार हॉलीवुड में अपने अनुभव के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने अपने ऑस्कर जीतने के बारे में बात की और बताया कि अकादमी का हिस्सा होने के कारण उन्हें हर पार्टी में बुलाया जाता था।

उन्हें स्पीलबर्ग ने आमंत्रित किया, जेजे अब्राम्स ने आमंत्रित किया, डिज्नी ने आमंत्रित किया इसलिए वो हर जगह गए। इससे पहले उनके पास पार्टी में जाने का समय नहीं हुआ करता था। रहमान ने कहा कि जब लॉस एंजिल्स में थे तो उन्होंने पार्टी में जाना और बाकी सब किया, जिसका पहले उन्होंने अनुभव नहीं किया था।उन्होंने कहा, मैं जाता था और लोगों से मिलता था। मैं वहां ज्यादा नहीं रुकता था, मैं सिर्फ 10-15 मिनट के लिए ही जाता था। तेज संगीत और लोगों के शराब पीने और क्लॉस्ट्रोफोबिया के कारण मुझे वहां रहना पसंद नहीं था। मैं बस हाय हेलो कहकर चला आता था।”

एक बात जो उन्हें याद रह गई वो थी साल 2013 में आई फिल्म ‘फ्रोजन’ के लिए डिज्नी की तरफ से एक पार्टी। रहमान ने याद किया कि लगभग उसी समय, वॉल्ट डिज़्नी की 90वीं सालगिरह भी थी। ”मुझे याद है कि मैं डिज्नी पार्टी में गया हुआ था और मैं मिलियन डॉलर आर्म कर रहा था, इसलिए उन्होंने मुझे फ्रोजन (पार्टी) के लिए आमंत्रित किया। वॉल्ट डिज्नी का 90वां जन्मदिन भी था, इसलिए उनकी एक प्रतिमा लगाई गई थी। तो मैं उनके स्टेच्यू के साथ एक सेल्फी ले रहा था, मैंने पीछे मुड़कर देखा और 100 लोग मुझे देख रहे थे। मैं वहां अकेला इंडियन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *